फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: बरेली में थम गया प्रचार का शोर, प्रत्याशी घर-घर करेंगे जनसंपर्क; सात मई को मतदान

Sun, 05 May 2024 06:09 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में प्रचार का शोर रविवार शाम छह बजे थम गया। हालांकि प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। इससे पहले प्रचार में कहीं कोई कसर न रह जाए, इसके लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात मई को बरेली और आंवला सीट पर मतदान होना है। लिहाजा, चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम छह बजे थम गया। प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे। प्रचार में कहीं कोई कसर न रह जाए, इसके लिए प्रत्याशियों ने रविवार को पूरी ताकत झोक दी। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार पांच मई की शाम छह बजे तक ही प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रचार कर सके। बरेली लोकसभा क्षेत्र में 13 और आंवला में नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। नामांकन के बाद से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता क्षेत्रवार प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। प्रचार का आखिरी दिन होने से प्रत्याशियों की ओर से कहां-कहां और कितनी देर प्रचार करना है, इसकी रणनीति भी बनाने में जुट गए हैं। 

वहीं, सोमवार सुबह सात बजे से परसाखेड़ा स्थित वेयर हाउस से पोलिंग पार्टियों की रवानगी का सिलसिला शुरू होगा। इसके लिए रविवार शाम से ही बरेली कॉलेज से बसों की रवानगी परसाखेड़ा के लिए शुरू हो जाएगी। परसाखेड़ा में डायवर्जन लागू होगा।

विज्ञापन

ये प्रत्याशी हैं मैदान में
बरेली सीट : भाजपा के छत्रपाल सिंह गंगवार, सपा के प्रवीण सिंह ऐरन, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के भूपेंद्र कुमार मौर्य, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के जगपाल सिंह यादव, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद नाजिम अली, पीस पार्टी के इरशाद अंसारी एडवोकेट, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रवि कुमार, जनशक्ति एकता पार्टी के रोहताश कश्यप, निर्दलीय में नितिन मोहन, आशीष गंगवार, वसीम मियां, आयशा बी, बुद्धप्रिय कर्मराज राहुल।

आंवला सीट : भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कश्यप, समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य, बहुजन समाज पार्टी के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राज कुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खान, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान।

आंकड़ों की नजर से 
  • बरेली जिले में 3089 बूथ, इतनी ही पोलिंग पार्टियां
  • 31,56,577 मतदाता जिले में
  • 10,25,124 पुरुष मतदाता बरेली सीट पर
  • 8,91,757  महिला मतदाता बरेली सीट पर
  • 292 सेक्टर और 293 माइक्रो ऑर्ब्जवर तैनात 
  • 84-84 एफएसटी और एसएसटी टीम सक्रिय
  • 13 प्रत्याशी बरेली लोकसभा क्षेत्र में और आंवला में नौ उम्मीदवार
विज्ञापन

बरेली लोकसभा क्षेत्र: पांच विधानसभा क्षेत्रों बरेली शहर, बरेली कैंट, नवाबगंज, भोजीपुरा, मीरगंज में 19,16,883 मतदाता हैं।
आंवला लोकसभा क्षेत्र: बरेली के तीन विधानसभा क्षेत्रों फरीदपुर, आंवला, बिथरी चैनपुर में 10,67,469 और बदायूं के विधानसभा क्षेत्र शेखूपुर, दातागंज में 8,21,918 मतदाता समेत कुल 18,87,841 मतदाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें