फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: तीन झोपड़ियों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, खाद के गड्ढे पर अवैध रूप से किया गया था अतिक्रमण

Sun, 31 Mar 2024 09:24 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए बिजुआ में तीन झोपड़ियों को बुलडोजर से गिरा दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
झोपड़ियों पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायालय के आदेश पर प्रशासन ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बताते हुए बिजुआ में तीन झोपड़ियों को बुलडोजर से गिरा दिया। इसमें बिजुआ निवासी जाहिद पुत्र हबीब, हनीफ पुत्र दुबरी, अजमत पुत्र रहमत अली की झोंपड़ी शामिल थीं।

विज्ञापन


पीड़ितों का कहना है कि वह करीब 10 वर्षों से यहां पर झोपड़ी डालकर रह रहे थे। नायब तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रेम सिंह, अरुणेश मिश्र, लेखपाल उदयभान सिंह, अनिल त्रिपाठी, अजय गुप्ता, शशि प्रकाश तोमर पुलिस बल ने झोपड़ियों काे हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस-प्रशासन पर आरोप लगाए। 

गोला तहसीलदार सुखवीर सिंह ने कहा कि धारा 67/1 के तहत कार्रवाई की गई है। पीआईएल काफी पहले की पड़ी हुई थी। खाद के गड्ढे पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर अस्थायी झोपड़ी डाली हुई थी। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें