जसोली में हुई थी वारदात, दो आरोपी पहले ही भेजा जा चुके हैं जेल
बरेली। जसोली में डेयरी संचालक आदिल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी ऐनुल और फरीदी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस अनम समेत दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
जसोली निवासी डेयरी संचालक आदिल गद्दी की एक अक्तूबर की रात करीब आठ बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय आदिल अपने दोस्त नदीम के साथ होटल पर खाना लेने जा रहे थे। उसी दौरान आदिल के दोस्त अनम ने अपने परिवार वालों के साथ हमलाकर दिया और आदिल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में अनम, उसके चाचा अंजुम और सलीम, फूफा फरीदी और फुफेरे भाई ऐनुल के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस अनम और उसके चाचा सलीम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ऐेनुल और फरीदी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।