फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेलीः एडीजी को फरीदपुर पिकेट पर मिली अव्यवस्थाएं

विज्ञापन
श्यामगंज में व्यापारियों की वीडियो बनाते एसीएम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन को सही से लागू कराने के लिए एसएसपी से लेकर एडीजी तक शुक्रवार को जिले में सड़कों पर निकले। एडीजी को फरीदपुर में पिकेट और बैरियर पर स्थिति गड़बड़ मिली। उन्होंने इस बारे में एसएसपी को निर्देशित किया है। डीआईजी व एसएसपी ने भी अलग-अलग इलाके देखे।
विज्ञापन

एडीजी अविनाश चंद्र ने फ्यूचर इंस्टीट्यूट में बने शेल्टर होम का निरीक्षण कर वहां रुके लोगों से बात की। उनके भोजन की व्यवस्था देखी। फिर उन्होंने नेशनल हाईवे, फरीदपुर तिराहा, देवरनिया चौकी व बुखारा तिराहे पर पिकेट व बैरियर व्यवस्था देखी। उन्होंने पाया कि पुलिसकर्मी लॉकडाउन सही से लागू नहीं करा पा रहे हैं। वाहन आराम से निकले जा रहे हैं। इस पर स्टाफ को चेताया। कई पिकेट पर टेंट, कुर्सी, जलपान आदि की व्यवस्था नहीं थी। इससे स्टाफ परेशान था। एडीजी ने मौके से ही एसएसपी को इस बारे में बताया।
डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने भी श्यामगंज व डेलापीर आदि मंडियों का जायजा लिया। उन्होंने सुधार के निर्देश स्टाफ को दिए। एसएसपी शैलेश पांडेय ने डीएम के साथ शहर में भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताया। पीलीभीत की सीमा पर जाकर नवाबगंज के बैरियर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें