फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनफिट और अनधिकृत 109 स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई, थानावार सूची तैयार

Tue, 06 Aug 2024 10:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में अनधिकृत स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 109 स्कूल वाहन चिह्नित किए गए हैं, जो मानकों के अनुसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी। डीएम के आदेश पर डीआईओएस देवकी सिंह ने एसएसपी को अनफिट और अनधिकृत 109 स्कूल वाहनों की सूची उपलब्ध करा दी है। 

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने इन स्कूल संचालकों को पिछले दिनों अभियान के दौरान नोटिस भी भेजा था। इन वाहनों की पड़ताल रजिस्ट्रेशन, बीमा, फिटनेस, परमिट, प्रदूषण और स्कूल वाहनों के लिए तय नियमों पर की गई है। किसी न किसी बिंदु पर ये वाहन खरे नहीं उतरते। सबसे ज्यादा वाहन अनफिट हैं। 

विज्ञापन

तो स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य पर भी होगी कार्रवाई 
अनफिट स्कूल वाहनों की सूची जारी होने के बाद संबंधित स्कूल-कॉलेजों के संचालकों और प्रधानाचार्यों को हिदायत देते हुए कहा गया है कि अगर इन वाहनों को चलते हुए पाया गया तो उसको सीज करने के साथ स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग के साथ इसकी जिम्मेदारी थाना और संबंधित पुलिस चौकी के इंचार्ज की भी होगी।

आरटीओ प्रवर्तन दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि अनधिकृत स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 109 स्कूल वाहन चिह्नित किए गए हैं, जो मानकों के अनुसार नहीं हैं। इसमें काफी अनफिट वाहन भी शामिल हैं। इन वाहनों को चलते हुए पकड़ा गया तो परिवहन विभाग के साथ-साथ पुलिस के स्तर से भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें