फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन दुल्हन की मौत: आरोपी झोलाछाप को भेजा गया जेल, अवैध अस्पताल पर लगा ताला; जानें पूरा मामला

Sat, 17 May 2025 11:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बहेड़ी क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी शांति की 14 मई को बरात आनी थी। उसी दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर शाहजी शिफा अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल के डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं है। अस्पताल भी अवैध है।  
विज्ञापन
मृतका शांति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में दुल्हन की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप को जेल भेज दिया गया है। साथ ही उसका अवैध अस्पताल बंद करा दिया गया। चिकित्सा अधिकारी घटना के तीसरे दिन जांच के लिए उसके अस्पताल पर पहुंचे तो उन्हें वहां ताले लटके मिले। वहीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दुल्हन का विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन


देवीपुरा गांव निवासी शांति की 14 मई को बरात आनी थी। उसी दिन उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन इलाज के लिए बहेड़ी के मोहल्ला शेखूपुर स्थित शाहजी शिफा अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। परिजनों का आरोप था कि झोलाछाप तस्नीम अहमद के गलत इलाज से पुत्री की मौत हो गई। इस घटना के बाद रास्ते में बरात लौट गई थी। दुल्हन के पिता ने झोलाछाप के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। 

यह भी पढ़ें- UP: पीलीभीत में तीन हजार सिखों का धर्मांतरण... नेपाल सीमा पर चल रहा बड़ा 'खेल'; घरों पर बना ये निशान
विज्ञापन


तीसरे दिन स्वास्थ्य महकमा नींद से जागा
तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग नींद से जागा। चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित टीम के साथ झोलाछाप के अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां ताले लटके मिले। उनका कहना है कि पुलिस ने ताले डलवा दिए हैं। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से झोलाछाप लगातार लोगों की जान से खेल रहे हैं। कस्बे में 50 के करीब झोलाछाप बकायदा नर्सिंग होम खोलकर खिलवाड़ कर रहे हैं। आवश्यक कार्रवाई न होने से ये झोलाछाप खूब फल-फूल रहे हैं।

विज्ञापन

एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए उसी दिन कह दिया गया था। अगर अभी तक कार्रवाई नहीं की है तो उनके खिलाफ लिखकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा।

इंस्पेक्टर बहेड़ी संजय तोमर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग को अभियान चलाकर झोलाछापों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस इसमें सहयोग देने को तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें