विवाद के बाद किया था हमला
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शास्त्री मार्केट जवाहर होटल वाली गली में रहता है। वह कक्षा पांच तक ही पढ़ा है और मिक्सी रिपेयरिंग का काम करता है। बताया कि युवती उसके पास अपनी मिक्सी ठीक कराने आई थी, तभी बहाने से उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। इसके बाद से वह युवती से फोन पर बातचीत करता था। छह सितंबर को युवती उसकी दुकान पर आई तो उससे विवाद हो गया, तब उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया।