फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बर्बरता: छोटे भाई ने किया प्रेम विवाह, बड़े को मिली ऐसी सजा की रूह कांप जाए

Thu, 26 Sep 2024 12:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Budaun News: दातागंज कस्बे के मोहल्ला अरेला में ऐसा प्रेम विवाह हुआ कि लड़की पक्ष युवक के परिवार से बदनामी के चलते रंजिश मानने लगा। इसी रंजिश में प्रेम विवाह करने वाले युवक के बड़े भाई को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कस्बे के मोहल्ला अरेला में अरशद नाम के युवक का मंगलवार रात अपहरण करने के बाद 15-20 लोगों ने उसे चोर बताते हुए खंभे से बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी आरोपी उसे पीटते रहे। बाद में घसीटते हुए उसे पुलिस की गाड़ी में डाला। 

विज्ञापन


पुलिस ने पीटने वालों पर कार्रवाई तब की, जब घटना का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने सख्ती दिखाई। मामले में लल्ला बाबू, जमील व जुल्फकार को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि छोटे भाई ने एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था, इसलिए अरशद को पीटा गया।

UP: दिल्ली में एजेंट से सीखा तरीका, फिर बरेली आकर बेचने लगा मजदूरों का खून, ऐसे पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन


इरशाद हुसैन ने बताया कि उसका भाई अरशद मंगलवार रात करीब 11 बजे दुर्गा देवी मंदिर के पास गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। एक मकान में उसे काफी देर बंधक बनाकर रखा। कपड़े उतारकर उसे खंभे से बांधकर पीटा। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस का सूचना दी।

Trending Videos

पुलिस के सामने भी पीटा 
डायल 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी हमलावर उसे चोर बताते हुए पीटते रहे। बाद में पुलिस ने अरशद को सीएचसी में भर्ती करा दिया। फिर न कोई छानबीन की और न कोई कार्रवाई। घटना का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने सख्ती दिखाई तो पुलिस हरकत में आई। 

इतनी पिटाई... टूट गए कई दांत
बेरहमी से की गई पिटाई से अरशद के कई दांत टूट गए। शरीर के हर हिस्से पर पिटाई के निशान दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में अरशद के हाथ बेल्ट बंधे दिख रहे हैं। आरोपियों ने पीड़ित के चेहरे पर भी कालिख पोती। 
विज्ञापन

जांच में पता चला कि अरशद के सबसे छोटे भाई ने मोहल्ले की ही युवती से प्रेम विवाह किया है। इसके बाद युवती के परिजन अरशद के परिवार से रंजिश मानने लगे। इसी रंजिश में उन्होंने मंगलवार रात अरशद को अगवा कर लिया। उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। 

पुलिस ने लल्ला बाबू, जमील, जुल्फकार, आफताब, नदीम, असद, तस्लीम, मुबीन, मुन्ने के बेटे व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने लल्ला बाबू, जमील व जुल्फकार को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें