फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों की मौत के बाद शोक में डूबे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा (कासगंज)। क्षेत्र के गांव भदोरिया नगला के एक ही परिवार और रिश्तेदारी से जुड़े पांच लोगों की शाहजहांपुर में मौत की सूचना मिलने के बाद नगला के ग्रामीणों के बीच शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग और गांव के लोग शाहजहांपुर जा पहुंचे। घटना की सूचना पर पटियाली के एसडीएम रविंद्र कुमार एवं तहसीलदार राजीव निगम शुक्रवार रात को गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार के बारे में जानकारी जुटाई। बताया गया कि ग्रामीण राजेंद्र का परिवार मेहनत मजदूरी करता करता है। उनके पास कुल तीन बीघा जमीन है। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार का पूरा ब्योरा एकत्र किया है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को मृतक राजेंद्र और उसके बेटों के बारे में पूरी जानकारी दी। बताया गया कि परिवार के लोग शादी के लिए लड़की देखने जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें