विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री श्रेयांश वाजपेयी ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से बड़े पैमाने पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पुतला दहन में विभाग संगठन मंत्री नितिन माहेश्वरी, महानगर संगठन मंत्री अवनी यादव, माधव माहेश्वरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य यश चौधरी, जतिन, शाहनवाज उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस बल व विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे।