फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly Murder: तंदूरी रोटी की लड़ाई में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जन्मदिन की पार्टी के लिए होटल में दिया था ऑर्डर

Mon, 27 Jun 2022 12:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप होटल मालिक, उसके भाइयों और कर्मचारियों पर है। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बरेली कैंट के सदर बाजार में तंदूरी रोटी के विवाद में रविवार करीब 11 बजे सनी (30) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । उसने अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए मशाल होटल में 150 रोटी का ऑर्डर दिया था। मगर होटल मालिक जीशन ने 40 रोटी देने के बाद फोन कर और रोटी देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद सनी अपने दोस्त बबलू उर्फ प्रजय के साथ होटल पहुंचा। यहां होटल मालिक और सनी के बीच विवाद हो गया। इस पर जीशान और उसके चचेरे भाइयों मुजीब, वाहिद और होटल के अन्य कर्मचारियों ने सनी की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। 

पुलिस ने मुजीब, वाहिद और जावर को गिरफ्तार कर लिया है। जीशान अभी पकड़ से बाहर है। कैंट के चनेहटा निवासी नरेश के मुताबिक उनके भतीजे सनी का जन्मदिन था। इसके लिए मशाल होटल के मालिक जीशान को डेढ़ सौ रोटी का ऑर्डर दिया गया था। इसके लिए उसने पूरे पैसे भी दिए थे। 
विज्ञापन


शाम लगभग छह बजे जीशान ने 40 रोटी दी। बाद में बाकी रोटी ले जाने को कह दिया। इसके कुछ देर बाद जीशान ने फोन कर कहा कि रोटी नहीं मिल पाएगी। इसके बाद सनी और उसका दोस्त बबलू होटल पर पहुंचे। आरोप है कि इसी बात को लेकर जीशान से झड़प हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

जीशान ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर जीशान के मुजीब, वाहिद और होटल पर काम करने वाला जावर समेत 20 से 25 ने पीट पीटकर हत्या कर दी। बबलू ने फोन कर परिवार को मामले की मामले की सूचना दे दी। 

परिवार के पहुंचने तक सनी की मौत हो चुकी थी। बबलू गंभीर रुप से घायल है। पीड़ित के पिता योगराज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें