फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कर्मचारियों का वेतन हड़पकर भागे रोहित पर होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आर बाजपेई फूड चेन मालिक के लापता होने के बाद कर्मचारियों को राहत मिलने का रास्ता खुला है। तहरीर दबाए बैठे जांच अधिकारी श्यामगंज चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय के साथ ही थाना प्रभारी व सीओ ने भी कार्रवाई की संस्तुति कर दी है। एसएसपी के आदेश के बाद रोहित बाजपेई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

आर बाजपेई फूड चेन के नाम से यूपी, उत्तराखंड, पंजाब आदि प्रदेश में रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने वाले रोहित बाजपेई का सुराग नहीं मिल रहा है। उसके स्थानीय आउटलेट के कर्मचारी अपना दो महीने का वेतन लेने के लिए भटक रहे हैं। पंजाब तक से आकर कर्मचारी बरेली के होटलों व धर्मशालाओं में ठहरे हुए हैं। दिवाली पर उन्होंने बारादरी थाने में जो तहरीर दी थी, आरोप है कि उसे श्यामगंज चौकी प्रभारी ने जांच के नाम पर दबा लिया।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद चौकी प्रभारी के साथ ही थाना प्रभारी ने आरोप प्राथमिक तौर पर सही मानकर रिपोर्ट सीओ तृतीय कार्यालय में जमा कर दी। अब सीओ के स्तर से संस्तुति कर इसे एसएसपी कार्यालय भेजा गया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस विवेचना शुरू कर देगी।
विज्ञापन

चालू रेस्टोरेंट वाले बदलेंगे दुकान का नाम
आर बाजपेई फूड चेन पर बदनामी का दाग लगने के बाद रोहित बाजपेई से मालिकाना हक खरीद चुके संचालक दुविधा में हैं। जनता और ग्राहक उन्हें भी ठग के मददगार के रूप में देख रहे हैं। ऐसे में डीडीपुरम में रोहित से फ्रेंचाइजी लेने वाले ने अपने रेस्टोरेंट का नाम बदलकर श्रीजी बाजपेई लिख दिया है। सिविल लाइंस स्थित रेस्टोरेंट के संचालक आदेश बाजपेई (रोहित के चाचा) ने बताया कि वह भी अपने रेस्टोरेंट का नाम बदलेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें