फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के नए कनेक्शन पर रोक

Tue, 16 Jul 2013 05:36 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रेगुलेटर और सिलेंडर की कमी के कारण पेट्रोलियम कंपनियाें ने घरेलू गैस के नए कनेक्शनों पर रोक लगा दी है। कई दिनों से नए कनेक्शन की राह देख रहे लोग परेशान हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन एजेंसियों पर सबसे ज्यादा वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम कंपनियों के इस निर्णय से एजेंसियों पर मनमानी बनी हुई है। आवेदकों से औपचारिकताएं पूरी करा ली जाती हैं, लेकिन उन्हें कई दिन तक दौड़ाया जा रहा है। शपथ पत्र लेने के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल रहा है। एजेंसियां स्थानांतरण पर आने वाले कनेक्शन धारकों को ही प्राथमिकता दे रही हैं। यहां बता दें कि कंपनियां अप्रैल शुरू होते ही उपकरणों की कमी बहाना शुरू कर दी हैं। उनका तर्क होता है कि इसी दौरान नए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाती है, इसलिए नए कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित हो जाती है। एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष रंजना सोलंकी ने बताया कि इंडेन एजेंसियाें पर नए कनेक्शनों को लेकर समस्या है। उपकरणों की सप्लाई होते ही नए कनेक्शन दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन



-----------------------
जिले में एजेंसियां

आईओसी 22
बीपीसी 07
एचपीसी 5

---------------------
कनेक्शन चार्ज (सिंगल सिलेंडर)

मद रुपये
एक सिलेंडर 1450
रेगुलेटर 150
गैस 426.50
ब्लू बुक 35
स्थापना शुल्क 35
निरीक्षण शुल्क 200
चूल्हा (हॉटप्लेट) 1975
एप्रीन 310
कुल योग 4751




बीपीसी और एचपीसी एजेंसियों पर नए कनेक्शन की किल्लत नहीं है। आईओसी कंपनी द्वारा संचालित एजेंसियों पर जरूर समस्या चल रही है। यह कुछ दिनों तक चलेगी।
राजेश गुप्ता, सचिव एलपीजी डीलर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें