फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं के अवैध होर्डिंग हटाएगा नगर निगम

Mon, 14 Jan 2013 05:32 AM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में जगह-जगह दिख रहे नेताओं के अवैध होर्डिंग को नगर निगम हटाएगा। पहले तो केवल सपा नेताओं के लिए अभियान तय हुआ, मगर मेयर ने इसे सब पर लागू करने को कहा। सोमवार को यह अभियान चलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

सपा नेतृत्व ने प्रदेश में सरकार बनते ही निर्देश दिए थे कि अधिकृत पदाधिकारी ही वाहनों पर झंडे लगा सकेंगे। साथ ही होर्डिंग को लेकर भी तरह-तरह के आदेश जारी किए गए थे। वहीं बाद में सपा के स्थानीय नेताओं ने ही इसका उल्लंघन किया। पार्टी महासचिव प्रो. रामगोपाल के आगमन के वक्त भी होडिंग से शहर पाट दिया गया था। इनमें से कुछ तो उतर गए, मगर ज्यादा अब भी लगे हैं। जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने तीन दिन पहले मेयर को पत्र भेजकर ऐसे सभी होर्डिंग हटवाने के लिए कहा था। अब जब शनिवार को पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक हुई तो यह मामला फिर उठा। तब मेयर डॉ. आईएस तोमर ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अवैध होर्डिंग ही नहीं, बल्कि दूसरे पार्टी के लोगों के भी ऐसे होर्डिंग हटवाएंगे।
इसके बाद रविवार को उन्होंने आदेश जारी किए, मगर छुट्टी होने के नगर निगम की टीम को जुटने में ही काफी वक्त गुजर गया। दोपहर तीन बजते देख मेयर ने अब इस अभियान को सोमवार से चलाने के आदेश दिए। वहीं साथ में पुलिस फोर्स के लिए भी अफसरों से बात कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें