फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंश की मदद के लिए बढ़े हाथ

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों और नागरिकों ने मिलकर दिया 51000 का चेक
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। अपनों पर संकट आए और बरेलीवासी साथ खड़े न हाें, ऐसा हो नहीं सकता। डायलिसिस पर चल रहे होनहार वंश की जिंदगी बचाने के लिए शहरियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। यह छोटी-छोटी मदद मां के सपने को बिखरने से बचाने में मददगार होगी।अमर उजाला में खबर पढ़ने के बाद हाईस्कूल के प्रतिभाशाली छात्र वंश की मदद के लिए कई नागरिकों ने मदद दी और कई ने मदद की पेशकश की है।
विज्ञापन

रविवार को रामपुर बाग के सभासद संजीव अग्रवाल ने स्वयं और साथियों की मदद से 51000 रुपये एकत्रित कर हर्ष के इलाज के लिए दिए। रोहित अरोरा (साहिब राम), देवेंद्र खंडेलवाल(किप्स), मास्टर विनायक अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, दीप्ति जौहरी, फुरकान शम्शी, हरीश आनंद, सुनील अरोरा की ओर से रामपुर बाग के सभासद संजीव अग्रवाल ने चेक वंश के चचेरे भाई अनूप भटनागर को सौंपा। संजीव अग्रवाल ने कहा कि इलाज के लिए दी गई मदद ही मानवता के लिए सच्ची सेवा होगी। मिशन हैप्पीनेस संस्था ने भी वंश के इलाज में मदद की पेशकश की है। संस्था की ओर से केबी सूरी ने 11000 रुपये मदद की इच्छा जाहिर की है। यह छोटी-छोटी मदद निश्चित रूप से वंश को जिंदगी की लड़ाई जीतने में मदद करेगी, वहीं मां की आंखों के आंसू पोछेगी। वंश के इलाज के लिए जरूरी खर्च में यह राशि सहारा देगी। भाई अनूप ने कहा कि दुआ के साथ, जब दवा के लिए हाथ बढ़े हैं तो हमारा हौसला बढ़ गया है। इसके अलावा भी कई फोन आए हैं। वंश की मदद के लिए और भी कई फोन आए हैं। मदद के लिए वंश की मां विशाखा के फोन नं. 9927362641 और वंश के पिता संजीव भटनागर के फोन नं. 9410656194 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें