बरेली। क्षत्रिय महासभा ने प्रोन्नति के मामलों में आरक्षण के मुद्देे पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सराहनीय बताते हुए स्पष्ट किया है कि राजनेताओं को निर्णय पलटने को कानून बनाने से बाज आना चाहिए क्योंकि इस प्रकार का कानून देश हित में नहीं होगा। राजीव सिंह कठेरिया, बंटी ठाकुर, प्रमोद सिंह ने सांसदों को सलाह दी कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार कर देश के विकास के लिए सकारात्मक बहस करें।
क्षत्रिय महासभा की इस संबंध में हुई सभा में व्यापारी समाज के लोग भी शामिल हुए जिसमें सुरेन्द्र कुमार बंसल, अनूप मेहरा, मो. तस्लीम, कस्तूरी लाल पंजाबी आदि ने भी सुप्रीम कोर्ट के निर्र्णय को देश हित में सकारात्मक बताया तथा इसे सभी को स्वीकार किये जाने पर बल दिया।
क्षत्रिय युवा सभा की बैठक में जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष संजय सिंह ने पदोन्नति में आरक्षण को पुन: शामिल किये जाने को राजनैतिक दलों द्वारा दबाव बनाये जाने की निंदा करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया है।