फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई फरियादी मायूस न लौटे : गंगवार

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग मंत्री भगवत सरन ने मंडल के शीर्ष अफसरों को बैठक में दी हिदायत
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। लघु उद्योगमंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा है कि मंडल के अफसर शासन की मंशा के अनुरूप काम करें। उन्हें जनसमस्याओं का निस्तारण जल्द करना चाहिए। कोई फरियादी मायूस न लौटे। अपराधियों पर नकेल कसी जाए। दोषी बख्शे न जाएं, जिससे लोगों का विश्वास सरकार के प्रति बढे़।
विज्ञापन

शुक्रवार को सर्किट हाउस में मंडल के प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की आपात बैठक में उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि कार्रवाई में कोई ढिलाई न बरती जाए। कहा कि गरीबों के हिस्से का राशन और किसानों को उसका उपज का सही मूल्य मिले। गेहूं खरीद केंद्रों में कोई गड़बड़ी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। शासन की मंशा के अनुसार अफसर पूरे मन से काम में जुटें। जनता दरबार लगाया जाए और अफसरों के यहां से कोई निराश न लौटे। उन्होंने जन समस्याओं को तुरंत निपटाने और कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं। प्रेमनगर की आरती अपने भाई विनोद के साथ फरियाद लेकर पहुंची। आरती ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। उनके ससुराली उन्हें मारते हैं और घर से निकाल रहे हैं। थाने में रिपोर्ट करने की कोशिश की, मगर पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, प्रदेश सचिव अनिल शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव यादव और ध्रुव चतुर्वेदी की अफसरों के साथ मुलाकात कराई गई। बैठक में कमिश्नर के राममोहन राव, डीएम मनीष चौहान, डीआईजी एलवी एंटनी देवकुमार, एसएसपी डॉ. संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें