फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजियापुर के लोगों ने किया प्रदर्शन

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Bareilly
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त को दिया समस्याओं का ज्ञापन
विज्ञापन

सिटी रिपोर्टर
बरेली। पिछली बार बारिश के दौरान जलभराव की मार झेल चुके हजियापुर के बाशिंदों को एक बार फिर जलभराव का डर सताने लगा है। नाले नालियों की सफाई जैसी मांगों को लेकर लोगों ने शुक्रवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया और अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि समस्याओें को लेकर कई बार अवगत कराया पर कोई ध्यान न दिया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि खजूर वाली मस्जिद से लेकर बेकरी फैक्ट्री तक की सौ मीटर की सड़क कई साल पहले बनी थी। अब तो वहां गड्ढे ही गड्ढे हैं। साइड की नालियां ऊंची होने से गंदा पानी इस सड़क पर भरा रहता है। सो इससे प्रभावित लोग चाहते हैं कि किसी तरह सड़क ऊंची हो जाए। इसी मांग को लेकर गत 28 अप्रैल को नगर निगम पर प्रदर्शन किया गया था। समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज लोग महक समाज सेवा समिति के अध्यक्ष उमर अली मंसूरी के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे और धरना दिया। इसके बाद लोगों ने अपर नगर आयुक्त एके सिंह को समस्याओं से अवगत कराया। अपर नगर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि समस्याएं जल्द दूर करा दी जाएंगी। प्रदर्शन करने वालों में इरशाद अहमद अंसारी, चौधरी जगपाल सिंह यादव, मंजूर अहमद सकलैनी आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें