वॉलंटियर्स की टीम का किया गया गठन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में 13 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों तेजी से चल रही हैं। समारोह में व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए विश्वविद्यालय के सभी विभागों से 60 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है। शनिवार को शिक्षा विभाग के सभागार में वॉलंटियर (स्वयंसेवकों) के प्रशिक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें दीक्षांत समारोह के लिए स्वयंसेवकों की दस टीमों का गठन किया गया। विश्वविद्यालय इतिहास में पहली बार विद्यार्थियों को वॉलंटियर्स के रूप में एक प्रमुख भूमिका में रखा जा रहा है।
बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय परिसर के चीफ प्रॉक्टर प्रो रविंद्र सिंह ने की। बैठक में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन कुमार सिंह, मैनेजमेंट विभाग से डॉ. सौरभ वर्मा, शिक्षा विभाग से डॉ. विमल कुमार, डॉ. रामबाबू, सीएसआईटी विभाग से डॉ. प्रीति यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। चीफ प्रॉक्टर ने मोहित शर्मा व छात्र दीपांशु दीप को सभी स्वयंसेवकों को निर्देशित करने की जिम्मेदारी दी।
पांच निर्माण कार्यों का उद्घाटन करेंगी राज्यपाल
बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल नवनिर्मित पांच निर्माणों का उद्घाटन करेंगी। विश्वविद्यालय में नवगठित कृषि संकाय में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर एवं एमएससी एग्रोनॉमी हॉर्टिकल्चर, जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग सहित छह विभागों एवं कई नए कोर्स भी प्रस्तावित किए गए हैं।
यह संकाय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने शुरू कराए। जहां कृषि वैज्ञानिकों, किसानों के लिए उन्नत बीज, खाद एवं कृषि संयंत्र को तैयार करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इसके अलावा एमबीए विभाग में प्रो. एसबी सिंह सभागार प्रमुख है, इस एमबीए सभागार का नवीनीकरण किया गया है।
क्रिकेट स्टेडियम का हो रहा निर्माण
वहीं बहुद्देशीय क्रिकेट स्टेडियम विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग का विस्तार करते हुए एक नए बहुद्देशीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। यह क्रिकेट स्टेडियम लगभग 20,000 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में फैला है, जिसके चारों तरफ जालियों से इसे घेरा गया है। इस क्रिकेट के मैदान में दो पिच हैं। इसके अलावा स्वर्ण जयंती द्वार का भी उद्घघाटन करेंगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश के अनुसार विश्वविद्यालय ने एक योग वाटिका बनवाई गई है।