जनप्रतिनिधियों से मिलकर टटोलेंगे जिले की सियासी नब्ज
आयोजनों में शामिल होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सियासी नब्ज टटोलेंगे। बीते दिनों शहर में हुए बवाल के बाद कार्रवाई, लाठीचार्ज के पीड़ितों के बारे में भी पूछताछ करेंगे।
साथ ही, आगामी चुनाव की तैयारियां, हाल ही में जारी प्रवक्ता सूची में शामिल पदाधिकारियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। कार्यक्रम जारी होते ही पार्टी पदाधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। पिछले माह रामपुर जाने के दौरान सपा मुखिया बरेली एयरपोर्ट पर करीब आधे घंटे ठहरे थे। तब उन्होंने जल्द बरेली आने का वादा किया था।