फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किला पुल की मरम्मत होगी 83 लाख का प्रस्ताव मंजूर

विज्ञापन
किला ओवरब्रिज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पिछले साल दिल्ली से आई टीम ने बताई थी मरम्मत की सख्त जरूरत
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी मुख्यालय ने मंजूर किया प्रस्ताव, शासन की मंजूरी बाकी

बरेली। बुरी तरह जर्जर हो चुके किला पुल की मरम्मत का रास्ता साफ होता दिख रहा है। पिछले साल दिल्ली से आई टीम ने निरीक्षण के बाद इस पुल की मरम्मत की सख्त जरूरत बताई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत का 83 लाख रुपये का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था जो मंजूर कर लिया गया है। अब शासन की मंजूरी मिलना बाकी है।
विज्ञापन

किला पुल की सड़क पर इस समय इतने बड़े गड्ढे हो गए हैं कि नीचे की सड़क साफ दिखाई देने लगी है। भारी वाहनों की धमक से सरियों के जाल से सीमेंट छूटकर गिरने लगा है। कई सरिया ऊपर निकलकर दोपहिया वाहनों चालकों के लिए खतरा बनी हुई हैं। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता देवेश कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग की ओर से मुख्यालय को इसकी मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। मुख्यालय ने स्वीकृति दे दी है। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद यहां सेतु निगम काम शुरू कर देगा।

वक्त से पहले ही जर्जर हो गया किला पुल

किला पुल 40 साल पहले बना था। पुल शायद अभी कई और साल चल सकता था मगर लापरवाही की वजह से वक्त से पहले ही खतरनाक हो गया है। अब इस पर गुजरना तक सुरक्षित नहीं रह गया है। पुल में कई जगह दरारें पड़ गई हैं। सड़क में आरपार छेद हो गए हैं। भारी वाहन या फि र नीचे ट्रेन गुजरने पर पुल बुरी तरह थरथराने लगा है। धमक से पुल के छज्जों से सीमेंट छूटकर गिरने लगता है। 25 अगस्त 2020 को दिल्ली से इंजीनियरों की एक टीम भी इसकी जांच करने आई थी और उस समय टीम के अधिकारियों ने इस पर यातायात संचालन को बेहद खतरनाक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें