फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा फीडिंग में लगाए 150 अतिरिक्त कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों की डाटा फीडिंग का काम तेज करने के लिए 150 अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। इन कर्मचारियों ने विकास भवन के दोनों सभागारों में डाटा फीड करने का काम पूरे दिन किया। 22 फरवरी यानी कि कल तक 2.5 लाख किसानों का डाटा फीड करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अगले हफ्ते अधिक से अधिक किसानों के खातों में पैसा भेजा जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को किसानों के खातों में 2000 हजार रुपये भेजकर यह योजना लांच करेंगे।
विज्ञापन

सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि काम की गति तेज करने के लिए अब विकास भवन में भी अतिरिक्त कंप्यूटर आपरेटर लगाए गए हैं। अब तक 1.5 लाख किसानों का डाटा फीड हो चुका है। डाटा फीडिंग आगे भी चलती रहेगी। 24 से 28 फरवरी तक केवल उन किसानोें के खातों में योजना की धनराशि आएगी, जिनका डाटा फीड हो चुका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें