नगर निगम सहित जिले की सभी 20 स्थानीय निकायों में संविदा पर 721 सफाई कर्मियों की एक महीने में भर्ती की जाएगी। इसके लिए डीएम की ओर से एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जो कि निकाय वार संख्या के अनुसार भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगी। इन संविदा सफाई कर्मियों को भर्ती के लिए अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर सफाई कर्मी के पद पर नियुक्ति के लिए उसी निकाय का रहने का वाला होना चाहिए। इसके लिए 15 हजार रुपये महीने मानदेय प्रदान किया जाएगा। दूसरी ओर इस आदेश के खिलाफ सफाई मजदूर संघ ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी है। नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में सुनवाई के लिए चार अगस्त तय कर दी गई है। इनका कहना है कि सबको सफाई कर्मी के पद पर आवेदन करना कानून की मंशा के खिलाफ है।
स्थानी निकाय भर्ती को प्रस्ताव
नगर निगम बरेली - 302
नगर पालिका आंवला - 026
नगर पालिका बहेड़ी - 049
नगर पालिका फरीदपुर - 058
नगर पालिका नवाबगंज - 025
नगर पंचायत फरीदपुर - 008
नगर पंचायत रिछा - 021
नगर पंचायत देवरनिया- 013
नगर पंचायत शेरगढ़ 007
नगर पंचायत शीशगढ़ 025
नगर पंचायत मीरगंज 010
नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी 017
नगर पंचायत शाही 017
नगर पंचायत बिशारतगंज 008
नगर पंचायत सिरोली 024
नगर पंचायत धोरा टांडा 021
नगर पंचायत ठिरिया निजावह खां 020
नगर पंचायत रिठौरा 021
नगर पंचायत सैंथल 020
नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी 009
सफाई कर्मियों की भर्ती वाली खबर के साथ
सफाई कर्मियों की बैठक
नगर निगम में संविदा कर्मियों की भर्ती में 21 फीसदी कोटा दिये जाने के विरोध में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की ओर से 9 अगस्त को नगर निगम में बैठक की जाएगी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष एनआर बाल्मीकि, रघुनंदन, कमल किशोर के नेतृत्व में यह बैठक होगी।