फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: कंपनी के गोदाम से 635 क्विंटल चीनी चोरी, डायरेक्टर ने गार्डों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 14 Oct 2023 06:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का उमरसिया मिर्जापुर में गोदाम है। जिसमें चीनी के 1270 क्विंटल रखे थे, जो चोरी हो गए। चीनी चोरी के मामले में गोदाम के गार्डों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में खंडेलवाल डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गोदाम से चीनी के 1270 कट्टे चोरी हो गए। इनमें 635 क्विंटल चीनी भरी थी। कंपनी के डायरेक्टर ने गोदाम के तीनों गार्डों पर शक जताते हुए कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों आरोपी सगे भाई हैं। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


डायरेक्टर कपिल खंडेलवाल के मुताबिक कंपनी ने फरीदपुर की एक चीनी मिल से 635 क्विंटल चीनी खरीदी थी। कंपनी ने यह चीनी उमरसिया मिर्जापुर स्थित अपने गोदाम में रखी थी। दस दिन पहले कपिल गोदाम की जांच करने गए तो पता चला कि गोदाम से चीनी के 1270 कट्टे यानि 635 क्विंटल चीनी गायब है। 

ये भी पढ़ेंBareilly: ट्रेन के आगे छात्रा को फेंकने के मामले में एसओजी भी जांच में जुटी, सीबीगंज में डाला डेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने गोदाम के गार्डों पर चीनी चोरी कराने का शक जाहिर किया है। गोदाम के गार्ड चौबारी निवासी प्रदीप सिंह, सुनील सिंह और पूर्व गार्ड अजय सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खास बात यह है कि तीनों गार्ड आपस में सगे भाई हैं। कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें