फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन में लगेंगे एलएचबी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में अब एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे हादसे के वक्त जनहानि की आशंका बेहद कम होगी। रेलवे जल्द ही सभी इंटीग्रल कोच को एलएचबी में बदलने जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली। चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेेन लखनऊ से रात 10.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.05 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। अब तक ट्रेन में साधारण कोच लगे हैं। सूत्रों का कहना है कि जर्मन तकनीक के एलएचबी कोच लगने से ट्रेन की स्पीड बढ़ जाएगी। यह कोच सबसे पहले गोरखपुर आनंद विहार प्रीमियम ट्रेन में लगाए गए थे। ट्रायल सफल होने के बाद राजधानी, शताब्दी, महामना एक्सप्रेस समेत अब कई ट्रेनों में लग रहे हैं। कोच में सौ किलोमीटर की स्पीड पर भी झटका नहीं लगता है।
रेलवे सूत्रों का कहना है कि पहले सभी सुपरफास्ट ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। हादसे के समय एलएचबी कोच एक दूसरे पर नहीं चढ़ते, जिससे जनहानि की आशंका नहीं होती, जबकि इंटीग्रल कोच से जनहानि बढ़ जाती है, जिससे रेलवे को मुआवजा भी देना पड़ता है।
विज्ञापन


क्या है एलएचबी कोच
एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) में दोहरा बफर सिस्टम के बजाए सेंटर बफर युग्मन होता है। जर्मन तकनीकी से बने एलएचबी कोच में एंटी क्लाइम्बिंग जैसी विशेषताएं होती हैं, जिससे टकराव के समय कोच एक दूसरे पर नहीं चढ़ते हैं। रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से कोचों को बदलने का निर्णय किया है। इसके अलावा इंट्रीगल कोच दो सौ किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक दौड़ सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन चलने पर कोच का शोर भी इंटीग्रल कोच से 40 प्रतिशत कम है। फिलहाल, एलएचबी कोच कपूरथला कोच फैक्ट्री में बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें