फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटबाजी बंद करने की संजय ने दी कांग्रेसियों को हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुटबाजी बंद करने की संजय ने दी कांग्रेसियों को हिदायत
विज्ञापन

बरेली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी की फरवरी माह में बरेली क्षेत्र में रैली होने जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव सांसद डा. संजय सिंह ने यहां सर्किट हाउस में कांग्रेसियों के साथ बैठक की और सभाओं को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया। साथ ही तत्काल प्रभाव से गुटबाजी बंद करने की हिदायत दी।
इस मौके पर डा. संजय ने भाजपा की नाकामियों और वादा खिलाफी से पार्टीजन को रूबरू कराते हुए कहा कि बरेली, पीलीभीत और बदायूं की रैली को एतिहासिक बनाने के लिए तीन लाख लोगों को शामिल होने का दावा किया। इसके साथ ही मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक जुटता के साथ रैली को सफर बनाने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशियों, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों की खास मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय, महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह, नवाब मुजाहिद हसन खां, अजय शुक्ला, पूर्व विधायक अरशद अली, ब्रह्मस्वरूप सागर, बदायूं जिलाध्यक्ष साजिद अली, पीलीभीत जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, वीरेंद्र रस्तोगी, बरेली महिला जिलाध्यक्ष कमलेश ठाकुर, आशुतोष शर्मा, प्रभात गिरी गोस्वामी, डा. नीतू शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें