फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत 54 गांवों को मिले 20-20 लाख रुपये, होंगे ये कार्य

Wed, 13 Sep 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत उन गांवों को चयनित किया गया है, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 50 फीसदी से अधिक है। इन गांवों में आवंटित धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य अभिजीत भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत बरेली जिले के 60 गांवों का चयन किया गया है। इसमें से 54 गांवों को विकास कार्यों के लिए 20-20 लख रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। अगले महीने से इन गांवों में सड़क और स्ट्रीट लाइट के काम शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन


अभ्युदय योजना की राज्य स्तरीय सलाहकार समिति के सदस्य अभिजीत भारती ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन गांवों को चयनित किया गया है, जहां अनुसूचित जाति की आबादी 50 फीसदी से अधिक है। उन्होंने योजना की क्रियान्वयन की समीक्षा की है। 

ये भी पढ़ें- CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा समिति कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। बैठक के बाद अभिजीत भारती ने बताया कि जिले में सफाई कर्मचारियों को हेलमेट भूत और वर्दी दी जा रही है। इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में भी सेफ्टी उपकरण सफाई के दौरान दिए जा रहे हैं अगर कहीं उपकरण न दिए जाने की शिकायत आती है जिम्मेदारों पर कार्रवाई भी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें