फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्फोटक दबाने वाले आईटीबीपी जवान के खिलाफ चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

डोहरा रोड पर एक प्लॉट से विस्फोटक सामग्री की बरामदगी के बाद आईटीबीपी के जवान विजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। चर्चित मामले की जांच बिथरीचैनपुर पुलिस कर रही है। विवेचक राजेश यादव के मुताबिक आईटीबीपी जवान के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। वहीं जिस डॉ. राजेश का नाम सामने आया था, उनके खिलाफ जांच जारी रखी गई है।
अलीगंज के किदौना के विजय कुमार आईटीबीपी में उपनिरीक्षक (फार्मासिस्ट) थे। उत्तराखंड में तैनाती के दौरान उन्होंने विस्फोटक अपने कब्जे में लिया था। उनका परिवार सुभाषनगर के मढ़ीनाथ में रहता है। विजय ने आठ दिसंबर 2017 को पुलिस के अधिकारियों को सूचना दी थी कि सनराइज कॉलोनी के पीछे पहाड़गंज में एक कमरे में विस्फोटक रखा हुआ है। जिसके बाद हड़कंप मचा। देर रात आठवीं वाहनी पीएसी, आईटीबीपी बल, क्राइम ब्रांच सहित तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोहरा मोड़ पर रहने वाला जसवीर सिंह की प्लाटिंग चल रही है। क्राइम ब्रांच और पुलिस ने तलाशी में विस्फोटक, तार, तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने रात में ही जसवीर को उठाया। लेकिन पुलिस को पूछताछ में प्लाट का विवाद सूचना देने वाले विजय के साथ होने का पता चला। जिसके बाद विजय कुमार को पकड़ा गया। कई घंटे गुमराह करने के बाद विजय ने साजिश से पर्दा उठाया था। बिथरीचैनपुर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। विजय ने सुरेश शर्मा नगर के एक डॉ. राजेश का नाम भी लिया। पुलिस उनके खिलाफ भी साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें