फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 38 ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को चाहिए दो करोड़ का करंट... तभी चलेंगे एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजय नगर, कोहाड़ापीर, शाहदाना, सुभाष नगर क्षेत्र खपत बढ़ते ही ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाएंगे। भीषण गर्मी में 23 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाले फाल्ट के चलते आपात कटौती का सामना करना पड़ेगा। इन इलाकों में फिलहाल 18 मिलियन यूनिट की खपत है। मई-जून की गर्मी में बढ़कर 27 मिलियन यूनिट पहुंचने की संभावना है। सिस्टम इतना लोड झेलने लायक नहीं है।
विज्ञापन

सर्दी के दिनों में गर्मी के लिहाज से सिस्टम तैयार किया जाना था लेकिन अब न कोई योजना आई, न सर्वेक्षण पूरा हुआ। बिजनेस प्लान के अंतर्गत हाल में ही सर्वेक्षण कराया गया। ढाई सौ केवीए के 11 और 400 केवीए के सात ट्रांसफार्मर ऐसे हैं जो बढ़ने वाले लोड को नहीं झेल पाएंगे। इनकी क्षमता बढ़ाए जाने की जरूरत है। क्षमता वृद्धि नहीं होती है तो बार-बार फाल्ट होंगे। बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। सुभाषनगर क्षेत्र में 20 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हैं। कई लाइनों के तार ऐसे हैं लोड बढ़ने पर टूटकर गिर सकते हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अभियंता वाकिफ हैं। इसीलिए 18 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और पांच नए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव बिजनेस प्लान में दिया गया है। मंजूरी के साथ दो करोड़ रुपये का बजट मिले तब यह काम होंगे। इसमें गर्मी के तीन महीने गुजर जाएंगे। बीते वर्ष की तरह इस वर्ष ही बिजली संकट झेलना पड़ेगा।

ओवरलोडिंग को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने व नए ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव तैयार है। मंजूरी के साथ बजट जारी होने की उम्मीद है। तब तक सब स्टेशन को ठीक कराया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के तहत भी बहुत सारे काम हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति में लगातार सुधार है। गर्मी की खपत को देखते हुए सिस्टम कोे तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

- विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता

सब स्टेशनों की हो रही मरम्मत
बरेली। भले ही 11 केवी फीडरों के ओवरलोड ट्रांसफार्मरों क्षमता वृद्धि गर्मी से पहले न हो सके लेकिन जो सिस्टम लगा है उसे बेहतर तरीके से चलाने के लिए मरम्मत का काम चालू हो चुका है। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सब स्टेशनों पर अभियंताओं की टीम सात दिनों से मरम्मत करा रही है। इसे मार्च में जारी रखा जाएगा। विद्युत वितरण खंड प्रथम के सिविल लाइंस सब स्टेशन में मरम्मत कराई गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें