फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के दीक्षांत में 360 मेधावियों को मिले मेडल

विज्ञापन
समारोह में शामिल मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स, अभिनेत्री लारा दत्ता और अभिनेता चंकी पांडे को मानद उपाधि, तीनों ने विद्यार्थियों को सफलता पाने का मंत्र भी दिया
विज्ञापन

बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शनिवार को सत्र 2018, 2019, 2020 के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। इनमें 120 मेधावियों को गोल्ड, 120 को सिल्वर और 120 को ब्रॉन्ज मेडल दिए गए। दक्षिण अफ्रीका के जानेमाने क्रिकेट खिलाड़ी और नामचीन फिल्मी हस्तियों ने विद्यार्थियों को सफलता के नए प्रतिमान गढ़ने का संकल्प दिलाया।
समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री एवं पूर्वोत्तर राज्यों के केंद्रीय विकास मंत्री बीएल वर्मा और विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार में परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया थे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलाधिपति डॉ. उमेश गौतम और अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुलाधिपति ने मुख्य अतिथि बीएल वर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद क्रिकेट खिलाड़ी जोंटी रोड्स को लिटरेचर, मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता और अभिनेता चंकी पांडे को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानक उपाधि दी गई।
विज्ञापन

इन्वर्टिस के एग्जीक्युटिव डायरेक्टर पार्थ गौतम ने जोंटी रोड्स और चंकी पांडे और सोनल गौतम ने लारा दत्ता को प्रतीक चिन्ह दिए। कुलपति डॉ. वाईडीएस आर्य ने विश्वविद्यालय के बारे में जानकारी दी। अशोक कटारिया ने विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। सराहा।
जोंटी रोड्स का सबक... असफलता का डटकर मुकाबला करें
क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने विद्यार्थियों से कहा कि असफलता से डरने के बजाय उसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। मेहनत और संघर्ष से सफलता जरूर मिलेगी। चंकी पांडे ने फिल्मी अंदाज में सफलता हासिल करने के लिए कभी हताश न होने की सलाह दी। कई फिल्मों के मशहूर डायलॉग सुनाकर भी विद्यार्थियों को गुदगुदाया। डॉक्टरेट की उपाधि पर खुशी जताई। लारा दत्ता ने कहा कि सफलता आसानी से नहीं मिलती। इसके लिए जीवन भर मेहनत करनी होती है।
कार्यक्रम में इन्होंने दिया सहयोग
कार्यक्रम के सह-संयोजक तरुण गुप्ता, शिवांगी घिल्डियाल, नसरीन जावेद थे। संचालन अमृतांश मिश्रा व बुशरा खन्ना ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार संतोष कुमार, डीन इंजीनियरिंग डॉ. आरके शुक्ला, डीन मैनेजमेंट प्रो. मनीष गुप्ता, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. पीपी सिंह, डीन मास कम्युनिकेशन प्रो. नलिन वर्मा, डीन एग्रीकल्चर डॉ. एसएस त्रिपाठी, डीन फार्मेसी डॉ. ललित सिंह जैसवाल, चीफ प्रॉक्टर डॉ. जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव समेत सभी अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। एनसीसी कैडेट्स ने अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। विद्यार्थियों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें