25 lakh rupees betel nut was given for the murder of BJP Mouaima chief, police arrested five shooters and disclosed the case
- फोटो : NAWABGANJ
मऊआइमा (ब्यूरो)। ब्लाक प्रमुख मऊआइमा और भाजपा नेता सुधीर मौर्या की हत्या के षड्यंत्र में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सुधीर ने पूर्व प्रमुख समी के बेटे इम्तियाज समेत चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक 25 लाख की सुपारी दी गई थी।
मऊआइमा सुलतानपुर खास निवासी भाजपा नेता सुधीर मौर्य मऊआइमा ब्लाक प्रमुख हैं। 19 मार्च 2017 को पूर्व प्रमुख मो0 समी की हत्या में मो. इम्तियाज अहमद ने सुधीर मौर्य पर मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना में सुधीर मौर्य का नाम पुलिस ने हटा दिया था। दोनों पक्ष के बीच उसी समय रंजिश चल रही है। सुधीर मौर्य का आरोप है कि उन्हें मारने के लिए इम्तियाज अहमद 25 लाख की सुपारी दी थी। इसके बाद उनकी रेकी की जाने लगी। सुधीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद बदमाशों को खोजने लगी।
कलीम नाम के अपराधी को पकड़ा गया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार के मुताबिक पुलिस ने रेकी करने वाले खुर्शीद निवासी बद्री आवास तेलियरगंज, बब्बल उर्फ हसीन निवासी रूदापुर, शहबाज निवासी मानधाता प्रतापगढ एवं कल्लू उर्फ कैश निवासी रूदापुर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पांचों शूटरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक इम्तियाज तथा उसके रिश्तेदार कमरूल हसन एवं सुपारी लेने वाले सलीम की तलाश में दबिश दी जा रही है।
प्रमुख सुधीर मौर्य समेत परिजन ने सुरक्षा के लिए लगाई शासन-प्रशासन से गुहार
मऊआइमा। ब्लाक प्रमुख सुधीर मौर्य की हत्या की सुपारी होने के बाद मामले का पुलिस द्वारा खुलासा किए जाने के बाद परिजन काफी डरे सहमे हुए है। उन्होंने सुरक्षा की मांग की है।