फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: आखिरी दिन बरेली और आंवला सीट से दाखिल हुए 24 पर्चे, नामांकन पत्रों की जांच आज

Sat, 20 Apr 2024 10:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब चुनावी मैदान में बरेली सीट से 28, आंवला सीट से 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि, चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी दम दिखाएंगे यह नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद तय होगा।
विज्ञापन
नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के तृतीय चरण के तहत बरेली और आंवला लोकसभा सीट के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन 24 लोगों ने नामांकन दाखिल किए। सपा, बसपा व अन्य पार्टी के प्रत्याशियों समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन का दूसरा सेट भरा है।

विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया समाप्त होते ही अब मैदान में बरेली सीट से 28, आंवला सीट से 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि, चुनावी मैदान में कितने प्रत्याशी दम दिखाएंगे यह नामांकन पत्रों की जांच और नामवापसी के बाद तय होगा। आखिरी दिन बरेली सीट से पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन, आंवला सीट से भी आबिद अली समेत कई अन्य ने नामांकन के दूसरे सेट दाखिल किए। 

बरेली और आंवला सीट से आखिरी दिन 12-12 नामांकन भरे गए। इसके चलते दिन भर नामांकन के लिए आवाजाही रही। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहीं। बता दें कि अब तक दोनों लोकसभा क्षेत्र से दाखिल हुए नामांकन की जांच 20 अप्रैल को और नाम वापसी 22 अप्रैल को होगी। इसी दिन शाम को दोनों क्षेत्रों के प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। साथ ही, निर्दलीय प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटित होंगे।

विज्ञापन

बरेली लोकसभा सीट : भारतीय जनता पार्टी के छत्रपाल सिंह गंगवार, समाजवादी पार्टी के प्रवीण सिंह ऐरन, बहुजन समाज पार्टी के मास्टर छोटेलाल गंगवार, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से लईक अहमद मंसूरी, भारत जोड़ो पार्टी के नाजिम अली, जनशक्ति एकता पार्टी के रोहताश कुमार, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रवि कुमार, राष्ट्रीय समाज दल (आर) के यतेश कुमार सिंह, पीस पार्टी के इरशाद अली अंसारी, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के जगपाल, अपना दल कमेरावादी के रियासत यार खां, मुस्लिम मजलिस उत्तर प्रदेश के मुख्तार अहमद, जनसेवा सहायक पार्टी के मिश्री लाल, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के भूपेंद्र कुमार मौर्य, राष्ट्रीय सनातन पार्टी के कृष्ण कुमार, निर्दल में आईएमसी जिलाध्यक्ष फरहत खान, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, वसीम मियां, आशीष गंगवार, संजीव, नितिन मोहन, महेंद्र पाल, रमेश चंद्र, अंकित गोयल, आयशा बी, मनोज विकट, बुद्ध प्रिय कर्मराज राहुल, जितेश कुमार।
विज्ञापन

आंवला लोकसभा सीट : भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कश्यप, समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य, बहुजन समाज पार्टी के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राज कुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खां, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर, अखिल भारतीय राजार्य सभा के मुनेश सिंह, राष्ट्रीय सनातन पार्टी के मनोज कुमार यादव, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पवन कुमार, बहुजन समाज पार्टी के सत्यवीर सिंह, युवा जनक्रांति पार्टी के बलवान सिंह, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खां, निर्दल सुनीता, राम कुमार, छोटे लाल, विवेक कुमार, धनपत सिंह।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें