फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम्रपाली मॉल पर कब्जा लेने फिर आएगी डीआरटी की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर डीआरटी (डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल) देश भर में आम्रपाली ग्रुप की संपत्तियां सील कर रहा है। शहर में आम्रपाली मल्टीप्लेक्स भी सील हो चुका है। इसकी देखरेख कर रहे मैनेजर ने बताया कि डीआरटी टीम किसी भी दिन आकर मॉल सील करके कब्जे में ले सकती है। वहीं नगर निगम ने भी आम्रपाली पर 98.58 लाख रुपये टैक्स बकाया का पत्र डीआरटी को भेजा है।
विज्ञापन

आम्रपाली ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा में रियल एस्टेट कारोबार में फ्लैट खरीदने वालों से करोड़ों रुपये निवेश कराए और फिर वे रुपये दूसरी कंपनियों में लगा दिए। सुप्रीम कोर्ट ने डीआरटी को देश भर में फैली इस ग्रुप की संपत्तियों को अटैच करने के निर्देश दिए ताकि इनकी बिक्री कर निवेशकों का पैसा लौटाया जा सके। इसी क्रम में मंगलवार को डीआरटी की टीम बरेली पहुंची और सीबीगंज स्थित आम्रपाली मल्टीप्लेक्स सील कर दिया। मगर लंबे समय से बंद पड़े आम्रपाली मॉल पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मल्टीप्लेक्स के मैनेजर मनोज सक्सेना ने बताया कि मॉल खाली पड़ा है और उसकी देखरेख भी वही करते हैं। डीआरटी के पास मॉल को भी कब्जे में लेने के निर्देश हैं, ऐसे में किसी भी दिन मॉल को भी सील किया जा सकता है।

नगर निगम ने डीआरटी को भेजी बकाए की सूचना
कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने बताया कि सीबीगंज के आम्रपाली मॉल पर नगर निगम का 98 लाख 58 हजार 8 रुपये टैक्स बकाया है। बिजली विभाग के भी लाखों रुपये बकाया है, लेकिन संपत्ति को अटैच होते देख नगर निगम ने अपने बकाए की सूचना डीआरटी को भेज दी है।
विज्ञापन


आम्रपाली मॉल पर नगर निगम का 98 लाख से ज्यादा टैक्स बकाया है। इसकी रिकवरी के लिए नगर निगम की ओर से डीआरटी को सूचना भेज दी गई है ताकि टैक्स के रुपये जमा हो सकें। - राजेश श्रीवास्तव, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें