28 फरवरी तक बंद रहेगा संचालन, एक दिसंबर से बंद होंगे रिजर्वेशन
बरेली। रेलवे बोर्ड ने कोहरे से ट्रेनों के लेट होने की आशंका के चलते अवध-असम और राज्यरानी एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से 28 फरवरी 2022 तक बंद रखने का फैसला किया है। जंक्शन, सिटी और इज्जतनगर स्टेशन के रिजर्वेशन ऑफिस से एक दिसंबर से इन ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं होंगे।
एक दिसंबर से अप और डाउन दिशा की बरौनी-अमृतसर हरिहर नाथ एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस, आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस और गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें एक दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। रेलवे ने रिजर्वेशन कराने वाले सभी यात्रियों को ट्रेनें स्थगित होने का मेसेज भेज दिया है। संवाद