फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यानी.. हंगामे और नकल को मशहूर छात्र शरीफ हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेमेस्टर और प्रोफेशनल की कोर्स परीक्षाएं चल रही हैं। बरेली कॉलेज में बुधवार को उन्हीं छात्रों की परीक्षा थी जिनके हंगामे के डर से निजी कॉलेजों ने परीक्षा कराने से इंकार कर दिया था। मगर बरेली कॉलेज में बुधवार को एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया और विश्वविद्यालय का उड़नदस्ता भी यहां नहीं पहुंचा। हालांकि अन्य केंद्रों पर दो नकलची जरूर पकड़े गए। इस परीक्षा में बुधवार को कुल 16920 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

पिछले साल बरेली कॉलेज के एलएलबी के छात्रों ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज में परीक्षा के दौरान काफी हंगामा किया था। पुलिस और विश्वविद्यालय के उड़नदस्ता की निगरानी में परीक्षा करानी पड़ी थी। इसके चलते ही वर्ष 2019 में निजी कॉलेजों ने बरेली कॉलेज के छात्रों को अपने यहां परीक्षा कराने से इंकार कर दिया। इस पर विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र स्थायी कर दिया। बुधवार को बरेली कॉलेज में उन्हीं छात्रों की परीक्षा थी जिन्होंने पिछले साल नकल पकड़ने पर हंगामा किया था। मगर कॉलेज प्रशासन का दावा है कि इनमें से किसी ने बुधवार को बरेली कॉलेज में तो नकल करने का प्रयास भी नहीं किया और कोई नकल लेकर भी नहीं पहुंचा। वहीं, दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन भी बरेली कॉलेज पर खासा मेहरबान नजर आ रहा है। परीक्षा शुरू हुए पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन एक दिन भी विश्वविद्यालय का उड़नदस्ता यहां नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें