फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में वोटिंग, आईसीएससी के 12 उम्मीदवारों का चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई में संस्थान संयुक्त कर्मचारी परिषद (आईसीएससी) स्टाफ साइड का त्रिवर्षीय चुनाव हुआ। इसमें प्रशासन, तकनीकी और कुशल सह कर्मचारी वर्ग में चार-चार कुल 12 सदस्यों का निर्वाचन वोटिंग के जरिये हुआ। शाम को रिजल्ट निकलते ही कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए करीब 11 सौ कर्मचारी वोटर हैं, लेकिन वोटिंग में करीब 90 फीसदी लोगों ने हिस्सा लिया। दिन में वोटिंग हुई। शाम पांच बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। देर शाम तक नतीजे जारी होते रहे। फाइनल नतीजे में प्रशासनिक वर्ग से राजेंद्र प्रसाद, करुणेश शुक्ला, मोहम्मद वसीम, एसपी सिंह, तकनीकी वर्ग में मनोज पाठक, आरएन राय, शैलेंद्र शाह सत्यवीर सिंह विजयी घोषित हुए। इसी तरह कुशल सह कर्मचारी वर्ग में आनंद सिंह नयाल, गोपाल दत्त पांडेय, अखलाक, जयबहादुर ने चुनाव जीते। निर्वाचन अधिकारी रहे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि सभी विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। यही विजेता सचिव पद का चुनाव करेंगे। रिजल्ट निकलते ही आईवीआरआई में मिठाई बांटने के साथ विजेताओं को फूलमालाओं से स्वागत शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें