बरेली। बीडीए की दो टीमों ने बीसलपुर रोड, बड़ा बाईपास, आलोक नगर, एयरफोर्स एरिया के दायरे में आने वाले कंजादासपुर, नैनीताल रोड और सैदपुर हाकिंस में 13 अवैध निर्माण सील कर दिए।
उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार पांडेय के निर्देश पर पहली टीम एक्सईएन मोहनलाल और दूसरी टीम एई आरके चौधरी और जेई आरपी खरे की अगुवाई में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने निकली। पहली टीम ने बीसलपुर रोड पर नागेश्वरनाथ मंदिर के सामने अग्रसेननगर में मधु का 240 वर्ग मीटर, कंजादासपुर के आलोकनगर में सोमपाल सिंह का 50 वर्ग मीटर, शिवलाल का 60 वर्ग मीटर, सैदपुर हाकिंस में राहत खां का 100 वर्ग मीटर और महमूद का 120 वर्ग मीटर एरिया में हो रहे निर्माण सील कर दिए। बड़ा बाईपास रोड पर तौफीक का 150 वर्ग मीटर, लालपुर बड़ा बाईपास रोड पर अयोध्या प्रसाद का 40 वर्ग मीटर, हरूनगला में गौरीशंकर मिश्रा का 25 वर्ग मीटर, नैनीताल रोड पर इमानमुद्दीन का 150 वर्ग मीटर और तुलाराम का भी 150 वर्ग मीटर अवैध निर्माण सील किया गया।
दो बड़ी अवैध कालोनियां भी सील
बीडीए की दूसरी टीम ने ओमवीर सिंह का महावीर ढाबा बड़ा बाईपास पर 450 वर्ग मीटर, रामरतन शर्मा का नवदिया ढाबा, इसी जगह दो एकड़ एरिया में मोहन सिटी नाम से निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी सील कर दी। दूसरी अवैध कॉलोनी फकीर मोहम्मद की नगरिया परीक्षित करमपुर चौधरी में 500 वर्ग मीटर की सील की गई। कॉलोनियों की बाउंड्रीवाल बनकर तैयार हो चुकी थी। अभियान में 13 इंजीनियर और सुपरवाइजर शामिल थे।