इन गांवों में बनाई जानी हैं सड़कें
शाहजहांपुर जिले की कटरा विधानसभा सीट के दोषपुर, गिरधरपुर व जौरापट्टी आंचल में सड़क बननी है। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में साहबगंज, हरेली नेकपुर, आल्हादातपुर बैहारी, गुलड़िया, डोलापुर, हरिहरपुर, अस्तौली, हबीबुल्लापुर उर्फ अमरतापुर, मोतीनगला, जहानाबाद खमरिया और तिलहर विधानसभा क्षेत्र के गांव बहादुरपुर गौटिया के लिए सड़क बनाई जानी है। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के चंदापुर व मोहनपुर के लिए सड़क प्रस्तावित की गई है। पूरनपुर क्षेत्र के गांव करनापुर मजरा गौटिया के लिए भी सड़क प्रस्तावित की गई है।