फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस : शिकायत निस्तारण पर सवाल उठाया तो एसडीएम ने बुजुर्ग को थाने भिजवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में रिटायर्ड पोस्टमास्टर ने तेज आवाज में बात कर शिकायतों के निस्तारण पर सवाल खड़े किए तो एसडीएम मीरगंज रोहित यादव बौखला गए। किसान को फटकार लगाई और पुलिस से पकड़वाकर थाने भिजवा दिया। इसके बाद कई लोगों की सिफारिश पर दो घंटे बाद उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिकता बनकर रह गए हैं, जहां फरियादियों की शिकायतें लेकर रद्दी की टोकरी में डाल दी जाती हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को तहसील मीरगंज में सामने आया। हल्दीकला गांव के बुजुर्ग प्यारे लाल रिटायर्ड पोस्ट मास्टर हैं। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में उनकी कृषि भूमि है। उनका आरोप है कि थाना शाही के गांव बसई के कुछ दबंगों ने कब्जा कर खेत जोत लिया है। काफी समय से वह कब्जा हटाने के लिए अधिकारियों से शिकायत करते घूम रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को प्यारे लाल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और एसडीएम रोहित यादव को प्रार्थना पत्र देकर भूमि से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई। एसडीएम ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर बुजुर्ग पोस्ट मास्टर पुरानी शिकायतों का हवाला देकर अपनी पीड़ा बताने लगे। कहा- अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया गया। पीड़ा बताने के दौरान ही प्यारे लाल की तेज हुई आवाज एसडीएम को नागवार गुजरी। भड़के एसडीएम ने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों से प्यारे लाल को पकड़वाकर मीरगंज थाने भिजवा दिया। करीब दो घंटे वह थाने में रहे। बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ दिया गया।

फरियादी तेज आवाज में बोल रहा था और जन सुनवाई में बाधा डाल रहा था इसलिए उसे पकड़वाकर अलग बैठा दिया गया। उसे गिरफ्तार नहीं कराया गया, न ही थाने भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित यादव, एसडीएम मीरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें