फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजियापुर में जलभराव से डरे रेजीडेंसी गार्डन के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर का संपवेल खराब होने और हजियापुर में जलभराव से रेजीडेंसी गार्डन के निवासियों की चिंता बढ़ गई है। पिछले साल के भीषण जलभराव से सहमे लोग मंगलवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. से मिले और समस्या समाधान की मांग की। नगर आयुक्त ने बुधवार को वहां टीम भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

पिछले साल शहर में हुई बरसात मेें निचले इलाकों के साथ ही पॉश इलाक ों की कॉलोनियां भी जलभराव की चपेट में आ गईं थीं। रेजीडेंसी गार्डन, सिटी हार्ट और नीलकंठ कॉलोनी में तो कई फुट पानी भर गया था। जलभराव से परेशान रेजीडेंसी गार्डन के लोगों ने जाम भी लगाया था। निरीक्षण को पहुंचे मेयर उमेश गौतम को ट्रैक्टर से कॉलोनी में जाना पड़ा था। कई परिवारों ने तो बरसात के दौरान अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ली थी। इस बार नाला सफाई शुरू हुई है लेकिन राजनीति में उलझ गई है। इस बीच संजयनगर स्थित संपवेल खराब होने से सोमवार को हजियापुर में जलभराव हो गया। इससे रेजीडेंसी गार्डन और उसके आसपास की कॉलोनियों के लोग भी दहशत में हैं। मंगलवार को यहां के सुबोध भारद्वाज, जसप्रीत, नरेंद्र गुप्ता, संगीता सक्सेना, गीता, शीतल, डॉ. सीके शर्मा, रूपाली आदि ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। बताया, साल भर में उनके यहां जलभराव से राहत का कोई काम नहीं हुआ है। नगर आयुक्त ने बुधवार को वहां निर्माण और स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराने को कहा है।

‘निगम टीम की गड़बड़ी से हुआ था हजियापुर में जलभराव’
हजियापुर के पार्षद रईस मियां अब्बासी ने बताया कि नया नाला निर्माण के लिए संजयनगर में नाला बंद किया गया था। मगर पानी डायवर्जन ठीक से न होने के चलते हजियापुर में जलभराव हो गया। इसके बाद उन्होंने नगर आयुक्त से शिकायत की तो नगर निगम की टीम ने वहां जाकर पानी का डायवर्जन सही किया, जिसके बाद मंगलवार को जलभराव कम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें