फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से बिल पास कराने की मांग, राहुल गांधी को भेजी चूड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन तलाक पीड़िताओं ने अपने हक के लिए प्रधानमंत्री से तमाम उम्मीदें जताते हुए बिल पास कराने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चूड़ियां भेजी हैं। इस दौरान मेरा हक फाउंडेशन के कार्यालय पर राहुल गांधी की फोटो के सामने चूड़ियां दिखाकर तीन तलाक पीड़िताओं ने गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने राहुल गांधी को पत्र भेज कर कहा है कि उन्होंने तीन तलाक पर कानून का विरोध किया, जिसके चलते बिल नहीं बन सका। इसको लेकर तीन तलाक पीड़िताओं में भारी नाराजगी है। इसलिए ही उन्होंने इस बार भाजपा को वोट दिया। इस पत्र में यह भी लिखा है कि वह उन्हें डाक के जरिये चूड़ियां भी भेज रही हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भेजे पत्र में तीन तलाक पीड़िताओं ने उम्मीद जताई है कि वह बिल पास कराने साथ ही उनकी और बच्चों की परवरिश के लिए पति एवं ससुराल की तरफ से एक रकम तय कराएंगे। इसके अलावा महर में तय की गई रकम और दहेज का सामान तुरंत वापस कराने की व्यवस्था बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें