फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने दिखाया रौद्र रूप, पारा 42.6 डिग्री पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गर्मी ने रौद्र रूप दिखाया। सुबह से ही खिली चटक धूप में दिन का पारा 42.0 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। रात का तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस सप्ताह के बाकी बचे दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है, बल्कि गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही रहेगा। इस महीने न ही बादल होंगे न बारिश की कोई उम्मीद है।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह 5.7 बजे सूर्य निकला, तबसे ही चटक धूप खिलने लग गई, जो पूरे दिन रही। पूर्वाह्न 10 से दोपहर 12 बजे तक धूप इतनी चटक थी कि घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। दोपहर बाद भी धूप की तीव्रता बनी रही। शाम को 7.03 बजे सूर्यास्त होते ही गर्मी से कुछ राहत मिली। न्यूनतम तापमान भी 23.4 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि सप्ताह के बचे दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। तीन जून तक न तो बादल दिखेंगे, न ही बूंदाबांदी या बारिश की कोई उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें