फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी का चुनाव रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिख समाज की बैठक डीडी पुरम में आयोजित की गई। इसमें पिछले दिनों सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी के कराए गए चुनाव को सर्वसम्मति से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बैठक में यह आरोप लगाया गया कि सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी के महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा ने दो दिन पूर्व 26 मई को गुपचुप तरीके से कोहाड़ापीर गुरुद्वारे में कराया गया। जो श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मीटिंग के बहाने कुछ लोगों को बुलाया गया जबकि किसी अन्य गुरुद्वारे में सूचना नहीं दी गई। इसी में चुनाव कराके गुरदीप सिंह बग्गा को फिर फर्जी तरीके से सचिव बनाया गया। इसका सिख संगत ने विरोध किया था। इसकी जानकारी अध्यक्ष और दूसरे पदाधिकारियों तक को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

आखिर में इस बैठक में तय किया गया कि गुरदीप सिंह को हटाया जाए और नए लोगों को सेवा करने का मौका दिया जाए। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि पुरानी कमेटी का कोई भी पदाधिकारी या सदस्य नई कमेटी में नहीं लिया जाएगा। सेंट्रल कमेटी के चुनाव संचालनकर्ता परजीत सिंह सलूजा ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर तारीख तय करके के नए सेवादार का चुनाव किया जाएगा। बैठक में राजेंद्र लवली बक्शी, एमपी सिंह, सतनाम सिंह, बिट्टू बक्शी, दलवीर सिंह, परमजीत सिंह ओबेराय, कुलदीप सिंह पन्नू, अमर सिंह कालू, हरप्रीत बिंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें