बरेली। पुलिस लाइन के गेट पर बड़ा मंगल को शीतल जल और शर्बत राहगीरों को पिलाया गया। आरआई और रिक्रूटों ने चंदा करके यहां स्टाल लगाकर व्यवस्था की। पुलिसकर्मियों को सामाजिक सरोकार निभाते देख लोगों को अच्छा लगा। शाम तक यहां शर्बत पीने वालों की भीड़ रही। ब्यूरो