फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को वितरित किए सेनेटरी पैड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला महिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन की ओर से किशोरियों को स्वच्छता के संबंध में जानकारी दिए जाने केे साथ उन्हें निशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने किशोरियों को मासिक धर्म के समय विशेष सफाई रखने को कहा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में गंदगी कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। लिहाजा सभी किशोरियां इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर उसकी जानकारी परिवार वालों को देने के साथ चिकित्सक को बताएं। इस मौके पर काउंसलर अल्पना ने भी किशोरियों से समस्याओं की जानकारी कर उनकी शंका का समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें