फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में सबको स्वीकार... मोदी के नाम पर पड़े जीत के हार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भाजपा की बरेली और आंवला में प्रचंड बहुमत से जीत का श्रेय पार्टी जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के अलावा प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल को दिया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नाम और कार्यकर्ताओं के काम ने भाजपा को बरेली-आंवला में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में भारी कामयाबी दिलाई। प्रत्याशी संतोष गंगवार पहले ही अपनी जीत का श्रेय पीएम मोदी को दे चुके हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता ने राष्ट्रवाद को सर्वोपरि रखा। विपक्षी जाति और धर्म की राजनीति कर रहे थे, जिनको मतदाताओं ने नकार दिया। प्रधानमंत्री मोदी में मतदाताओं का अटूट विश्वास था। मतगणना के बाद आए परिणामों से यह साफ दिखा। रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि कुछ जगहों पर प्रत्याशियों को लेकर जनता में नाराजगी भी थी लेकिन मतदाताओं ने वह नाराजगी किनारे कर भाजपा को देश हित में वोट देकर मोदी सरकार बनवाई। अब यह सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। राठौर ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद बरेली की जनता की भावनाओं से जुड़ा एक पत्र भी संगठन की बैठक में राय लेकर लिखेंगे। उसमें जनता क्या चाहती है, उस भावना से केंद्र सरकार को अवगत कराया जाएगा। बरेली में किस नेता ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाया, के मुद्दे पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। किसने चुनाव नहीं लड़ाया? किसने लड़ाया? यह लोकसभा प्रत्याशी ही बेहतर बता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें