फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मार्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग को बेकाबू गति से दौड़ रही कार ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर के एक निजी अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

करीब 80 वर्षीय रघुवीर प्रसाद मूलरूप से दातागंज (बदायूं) के कन्हई गांव के रहने वाले थे। पिछले कई सालों से वह यहां बारादरी थाना क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी में बेटों व्यापारी राकेश और दिनेश के पास रहते थे। रोजाना की तरह रविवार तड़के 5.30 बजे रघुवीर मार्निंग वॉक पर निकले थे। संजयनगर रोड पर सैनिक कॉलोनी गली नंबर तीन के सामने उन्हें पीछे से आई एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उस वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने टक्कर मारने के बाद भाग रही कार का पीछा किया, लेकिन लोग उसे रोक नहीं पाए। उधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले घायल रघुवीर को उठाकर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया। फिर उन्हें एक दूसरे अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें