फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मां ने मोबाइल फोन देने से किया इनकार, 15 साल के बेटे ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 31 Jan 2025 11:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मां की डांट से नाराज 14 साल के किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार रात उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। किशोर की मां ने उसे मोबाइल फोन देने से मना कर दिया था। इससे नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक सीएससी फरीदपुर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अंशुमन (15) पुत्र पिता चंदन निवासी मोहल्ला बक्सरिया को रात करीब 9:00 बजे सीएचसी में मृत अवस्था में लाया गया। सूचना पर थाना फरीदपुर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में पता लगा कि अंशुमन रात करीब 8:00 बजे अपने घर पर मौजूद था। उसकी मां खाना बना रही थी। 

अंशुमन ने मां से मोबाइल फोन मांगा। मां ने फोन देने से मना करते हुए उसे डांट दिया, जिससे नाराज होकर अंशुमन ने दुपट्टे से अपने गले में फंदा लगाकर लटक गया। उसे फंदे से लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें