फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए गए 133 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शैक्षिक सत्र 2021-22 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 133 केंद्र निर्धारित किए हैं। हालांकि केंद्र निर्धारण की यह अंतिम सूची नहीं है। जिन केंद्रों की सूची जारी हुई है, उनको लेकर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को 13 जनवरी तक का समय दिया है।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 70 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के 40 और इंटरमीडिएट में लगभग 30 हजार विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों की परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 133 केंद्रों की सूची भेजी है। डीआईओएस डॉ. शौकीन सिंह यादव ने बताया कि केंद्रों का निर्धारण प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों द्वारा की गई कॉलेज की जीओ टैगिंग के आधार पर हुआ है।
जीओ टैगिंग में प्रधानाचार्यों ने कॉलेज की सुविधाएं जैसे सीसीटीवी कैमरा, बाउंड्री, पेयजल, शौचालय, आवागमन का मार्ग व अन्य की जानकारी दी थी। यह केंद्र निर्धारण की अंतिम सूची नहीं है। परीक्षा केंद्रों के संबंध में यदि कोई आपत्ति/शिकायत हो तो इस संबंध में कारण और साक्ष्यों सहित संबंधित प्रबंधक/प्रधानाचार्य कार्यालय में ई-मेल या डाक के माध्यम से 13 जनवरी तक अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन

निर्धारित तारीख के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विधानसभा चुनाव के बाद होंगी, इसलिए विद्यार्थी अपना ध्यान तैयारी में लगाएं। नियमित रूप से अभ्यास करें, ताकि अच्छे अंक प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें