परिवार संभालतीं हैं महिलाएं, उनका स्वस्थ्य रहना जरूरी
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
बीसलपुर (पीलीभीत)। अमर उजाला ने ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन केंद्र के अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिवार को स्वस्थ्य रखने में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए महिला का स्वस्थ्य रहना जरूरी है। शिविर में 292 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।
सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर डॉ. ललिता रस्तोगी ने मौजूद लोगों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा। खाने में तेल-घी और मिर्च-मसालों का कम उपयोग करने, मौसमी फलों और हरी सब्जियों का अधिक इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। लड़कियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलाव के बारे में बताया। कहा कि इस बारे मांएं अपनी बच्चियों से बात करें। शिविर दोपहर एक बजे तक चला। शिविर में अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास, डॉ. सर्वेश गर्ग, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. लेखराज गंगवार, डॉ. मुनीष वर्मा ने मरीजों का परीक्षण किया। आप्टोमैटिस्ट दिनेश कुमार, वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीएल वर्मा और फार्मासिस्ट आरके शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इनके अलावा धर्मेंद्र गंगवार, राजकिशेार श्रीवास्तव, संजय कुमार, राजीव कुमार, राजकुमार का सहयोग रहा।